प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे चुनाव, 50 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल; लिस्ट में पूर्व IPS का भी नाम

बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी, जिसमें लगभग 50 नाम होने की संभावना है। प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि वे चुनाव रणनीति तैयार करेंगे। पूर्व आईपीएस आरके मिश्रा और वरिष्ठ अधिवक्ता वाईबी गिरि के नाम भी पहली सूची में शामिल हो सकते हैं। कुम्हरार से केसी सिन्हा का चुनाव लड़ना तय है।
इस बार बिहार के सियासी दंगल में पीके (प्रशांत किशोर) की एंट्री से माहौल गर्म है। आज उनकी पार्टी जन सुराज की ओर से प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
माना जा रहा है कि पहली लिस्ट में करीब 51 नाम होंगे। एक और अहम बात सामने आ रही है कि कि प्रशांत किशोर खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह सिर्फ चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे।
थोड़ी देर में जन सुराज की पहली लिस्ट जारी हो जाएगी। पू्र्व आइपीएस आरके मिश्रा दरभंगा शहर से प्रत्याशी हो सकते हैं। पहली सूची में वरिष्ठ अधिवक्ता वाईबी गिरि का भी नाम। कुम्हरार से वरिष्ठ गणितज्ञ केसी सिन्हा का चुनाव लड़ना तय है।
बता दें कि केसी सिन्हा की गणित की पुस्तकें स्कूल, कॉलेजों में चलती आई हैं। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। पटना साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल भी रह चुके हैं।



