ChhattisgarhHindi news

CG Dhan Kharidi News: अब पंचायत सचिव करेंगे धान खरीदी! ऑपरेटरों पद के लिए प्रशासन ने की इनकी नियुक्ति, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

सक्ती:CG DHAN KHARIDI छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्राम पंचायत के सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सभी केंद्रों में नए कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति के बाद आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने बैठक आयोजित की। बैठक में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शी तरीके से धान खरीदी करने, किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।

धान खरीदी केंद्रों में बड़ा बदलाव (CG Dhan Kharidi 2025)

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में जिले में धान खरीदी कार्य के लिए नियुक्त सभी प्राधिकृत अधिकारी, नवीन खरीदी प्रभारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए पुनः प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने-अपने दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ निभाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य विभाग, मार्कफेड और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और जिले की सभी सेवा सहकारी समितियों में नियुक्त नए प्रभारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related Articles

Back to top button