दुनिया हिल गई थी…PM Modi ने याद किया पोखरण परमाणु परीक्षण का दौर, बोले- ‘विश्वभर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतरीं, मगर हम डरे नहीं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज के ही दिन 11 मई 1998 को देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को क्षमता को दुनिया के सामने रखा। जिसके बाद दुनिया में तूफान आ गया। दुनिया कहने लगी कि भारत, इसकी ये हैसियत…कौन होता है भारत जो परमाणु परीक्षण करे। दुनिया की आंखें लाल हो गईं। दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतर गई थीं। http://www.cgglobal.news
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए। जब दुनिया भर की बड़ी शक्तियां इतना बड़ा आक्रमण करें तो आगे के रास्ते दिखते नहीं हैं। लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हैं, हम डरे नहीं, डटे रहे। पीएम ने कहा भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना ही हमारी परंपरा रही है। मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं।



