Hindi news

रायपुर में ‘ओसियन ग्रो गांजा’ का भंडाफोड़: कुरियर नेटवर्क से तस्करी, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर के कटोरा तालाब के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहली बार ‘ओसियन ग्रो गांजा’ के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली से कुरियर के माध्यम से गांजा मंगाकर शहर में खपाता था। इस कार्रवाई से रायपुर में सक्रिय ड्रग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये का मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किया गया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button