ChhattisgarhHindi news

बीएसपी मेल्टिंग शॉप-2 में लगी आग, कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह से हुआ हादसा, बुझाने में लगी कड़ी मशक्कत…

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में सोमवार रात लगी आग को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया. केबल में आग लगने से बिजली बंद है. इस वजह से आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आग ने कर्मचारियों के लिए बनाए गए लॉकर को भी चपेट में ले लिया, जिससे कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया है.

अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के तीनों कन्वर्टर में आग लगी. जमीन पर बिखरे हॉट मेटल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कन्वर्टर से हॉट मेटल गिरने की वजह से हादसा हुआ है.

काफी दूर तक हॉट मेटल जमीन पर बिखरा हुआ है. इसकी जद में आने से केबिल जल गए. देखते ही देखते केबिल में आग का दायरा तेजी से फैल गया. लगातार ब्लास्ट होने की आवाज आती रही. अफरा-तफरी का माहौल बना. आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा. कहां-कितना नुकसान हुआ, फिलहाल, हॉट मेटल का प्रोडक्शन डाउन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button