ChhattisgarhHindi news

School Girl Accident News: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा! सरकारी टोइंग ट्रक ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर, मौके पर छात्र की मौत, इस इलाके में हुआ कांड

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। जहां रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के आने के बाद से इलाके भर में हड़कंप मच गया है। चलिए विस्तार से बताते हैं पूरी खबर क्या है और पूरा मामला क्या है।

Raipur School Girl Accident: यह है पूरा मामला
Raipur school girl Accident News का पूरा मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जहां रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब दो स्कूली छात्र स्कूटी से जा रहे थे और पीछे से आ रहे एक सरकारी टो-ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Raipur Accident: सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी के लिए बता दें कि, पूरा हादसा सिविल लाइन इलाके का बताया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पता चला कि, दोनों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते थे और स्कूल से घर की ओर स्कूटी से लौट रहे थे। जैसे ही वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सरकारी टो-ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों छात्र दूर जा गिरे।

School Girl Accident in Civil Line Raipur: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने टो-ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button