ChhattisgarhHindi newsPolitics

CG Political News: ‘बांग्लादेश बनता जा रहा है छत्तीसगढ़’.. अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, कहा- चिंताजनक होते जा रहे हालात

रायपुर। CG Political News: कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के छत्तीसगढ़ के प्रभारी डॉ. अमीनुल खान सूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। डॉ. सूरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, जिसे शांति का टापू माना जाता रहा है, वहां आज अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्रिस्तान से जुड़े मामलों को लेकर विवाद खड़े किए जा रहे हैं और क्रिसमस के दिन मॉल में सांता क्लॉज की प्रदर्शनी में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा, “आखिर ऐसा क्या हो गया है कि प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है? शासन-प्रशासन इन घटनाओं पर मौन क्यों है?” Minority Community Safety in CG

SIR को लेकर भी उठाए सवाल (Minority Community Safety in CG )

 Minority community safety in CG डॉ. सूरी ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इसमें एक विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके एक पदाधिकारी का नाम भी SIR के दौरान सूची से हटा दिया गया है। कांग्रेस नेता ने राज्य सरकार से मांग की कि उन्मादी तत्वों पर तत्काल रोक लगाई जाए और इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, SIR को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा नेता ने किया पलटवार

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश प्रभारी डॉ अमीनुल खान सूरी के आरोपों पर बीजेपी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये छत्तीसगढ़ के अल्पसंख्यकों को भड़काने वाला बयान है। अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा बीजेपी की सरकार में हो रहा है। बाहर के रोहिंग्या और घुसपैठियों का छत्तीसगढ़ में स्थान नहीं है। पिछली कांग्रेस की सरकार में लगातार ऐसा हो रहा था। कांग्रेस ने फर्जी मतदाता सूची बनाया बाहरी लोगों को बसाया है।

Related Articles

Back to top button