CG Budget 2026-27: GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट

CG Budget 2026-27: रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट हैं। इस वर्ष का बजट SANKALP थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देना है।

SANKALP थीम का मतलब
S – समावेशी विकास
A – अंधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अंत्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक
बता दें कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का यह तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। इससे पहले उनका पहला बजट GYAN थीम पर आधारित था, जबकि दूसरा बजट GATI थीम के तहत प्रस्तुत किया गया था। अब तीसरे बजट के रूप में SANKALP है, जो विकास का नया मंत्र बताया जा रहा है।
क्या था GYAN, GATI थीम का बजट
बजट का थीम ‘GYAN’
G – Garib यानी गरीब वर्ग
Y – Yuva यानी युवा वर्ग
A – Annadata यानी किसान वर्ग
N – Nari यानी महिला वर्ग
बजट का थीम ‘GATI’
G – Good Governance यानी सुशासन
A – Accelerating Infrastructure यानी आधारभूत संरचना
T – Technology यानी प्रौद्योगिकी
I – Industrial Growth यानी औद्योगिक विकास


