Hindi newsInternational

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर किया अटैक, बॉर्डर पर 5 जगहों पर झड़प, ताजा हालात समझे?

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बॉर्डर पर पांच जगहों पर झड़प की खबरें सामने आई है. पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार (24 फरवरी 2026) शाम 6:43 बजे (भारतीय समयानुसार) उरघा बॉर्डर पर स्थित अफगानिस्तान की पोस्ट को आर्टिलरी से निशाना बनाया. इसके बाद उराघा बॉर्डर, जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल इलाको में झड़प शुरू हो हुई. पाकिस्तान की सेना ने रविवार की सुबह अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में एयरस्ट्राइक किया. काबुल ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में रिहायशी जगहों पर हमला हुआ.

वहीं पाकिस्तान ने कहा कि हमले अफगानिस्तान के आतंकी समूहों पर किए गए थे, जिन्हें वह पाक के अंदर हाल ही में हुए कई सुसाइड हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है. अफगानिस्तान क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमले की भारत ने निंदा की.

पाकिस्तानी सेना ने उरघा बॉर्डर पर स्थित अफगानिस्तान की पोस्ट को आर्टिलरी से निशाना बनाया. इसके बाद उराघा बॉर्डर, जका खेल, वरघा, शाहकोट और लंदी कोटल इलाको में झड़प शुरू हो हुई.

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर किया अटैक, बॉर्डर पर 5 जगहों पर झड़प, ताजा हालात समझे?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘भारत रमजान के पवित्र महीने के दौरान अफगान धरती पर पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की मौत हुई है. यह पाकिस्तान की ओर से अपनी आंतरिक विफलताओं का दोष भारत पर डालने का एक और प्रयास है. भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है.’

तालिबान ने आसिम मुनीर की सेना को कार्रवाई की चेतावनी दी. एयरस्ट्राइक के बाद अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, पाकिस्तान ने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए.

पिछले साल अक्टूबर में, दोनों पक्षों के बीच संक्षिप्त रूप से सशस्त्र संघर्ष हुआ था. पाकिस्तानी सेना के अनुसार, इसमें 23 पाकिस्तानी सैनिक और 200 से अधिक अफगान तालिबान सैनिक मारे गए थे.

Related Articles

Back to top button