ChhattisgarhHindi newsNational

नक्सलवाद पर सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार! कहा – संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति नहीं, सुरक्षा बलों की सराहना करे विपक्ष

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर चल रही सियासत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए न कि जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करना चाहिए।

सीएम ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास की राह में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश इस समस्या से मुक्त हो चुका है।

बता दें कि सीएम साय आज रायगढ़ के लिए रवाना हुए, जहां वे उत्कल समाज की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button