Chhattisgarh

NH-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 मजदूरों की मौत

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव के पास NH-30 पर चिचाड़ी पुल के नजदीक गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और माजदा वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में 5 से अधिक मजदूर सवार थे, जो टक्कर के बाद वाहन में ही फंस गए। हादसा इतना भयानक था कि शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को तत्काल फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।हादसे के बाद NH-30 पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को धीरे-धीरे बहाल कराया।फिलहाल फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button