दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान स्विस विमान के इंजन में लागि आग, 6 यात्री घायल

दिल्ली आईजीाई एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा हुआ है। Swiss Aircraft के विमान का इंजन टेकऑफ के दौरान फेल हो गया। इसके बाद फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। घटना में 6 यात्री घायल हुए हैं। घटना रविवार तड़के की है। विमान दिल्ली से ज्यूरिख जा रही थी। घटना के वक्त फलाइट में 232 यात्री और 13 क्रू मेंबर मौजूद थे।गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक स्विस एयरलाइंस की LX147 फ्लाइट विमान रनवे पर उड़ान भरने ही वाला था कि अचानक विमान का इंजन फेल हो गया। इसके बाद इंजन में आग लग गई। पायलट दल ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रद्द कर दिया।
इसके बाद हवाई अड्डे पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई। विमान के सभी 7 एग्जिट गेट (आपातकालीन द्वार) खोल दिए गए और यात्रियों को स्लाइडर के जरिए बाहर निकाला जाने लगा। विमान में सवार यात्रियों को सुरक्षित निकालने के दौरान हुई अफरा-तफरी में 6 लोग घायल हो गए। एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया।
SWISS एयरलाइन ने एक बयान में कहा, हमें दिल्ली में फ्लाइट LX147 से जुड़ी एक घटना के बारे में जानकारी मिली है। जिस विमान में खराबी आई, वह एयरबस A330 है। घटना भारतीय समय के अनुसार रात 1 बजे के बाद की है। जैसे ही विमान टेकऑफ करने के लिए रनवे में आया। विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर से धुआं निकलता देखा गया। इसके बाद तुरंत फ्लाइट को रोक दिया गया।
एयरलाइन ने कहा, हमारी स्थानीय टीमें मौके पर मौजूद हैं और यात्रियों की देखभाल कर रही हैं। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर इस मामले पर काम कर रहे हैं। इस घटना के पीछे के कारणों को पूरी तरह से समझने के लिए हमारी टीम जल्द ही दिल्ली जाएगी।



