Hindi newsNational
CBSE 12th Result 2026: आने वाला है सीबीएसई 12वीं क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर ने दिया बड़ा अपडेट
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आने वाला है। इसे लेकर सीबीएसई की तैयारियां पूरी हो गई है। सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट को लेकर डिजिलॉकर ने बड़ा अपडेट दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड IT की तरफ से संचालित डिजिलॉकर (DigiLocker) ने साेशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट जल्दी ही अपलोड होने वाला है। स्टूडेंट्स बिना APPAR ID के भी डिजिलाॅकर से सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

दरअसल सीबीएसई बिना किसी पूर्व सूचना के रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में डिजिलाॅकर की तरफ से जारी अपडेट महत्वपूर्ण है। इससे कयास लगाया जा रहा है कि अब सीबीएसई किसी भी समय 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।



