Hindi newsNationalPolitics

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: BJP ने 3 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, जानें किसे कहां मिली कमान?

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2026 में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों की तैयारियों को धार देने के लिए बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे अहम राज्यों के लिए नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। यह कदम पार्टी की समय से पहले तैयारी और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम माना जा रहा है।

बिहार की जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान के कंधों पर

भाजपा ने बिहार की कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सीआर पाटिल को सह प्रभारी बनाया गया है। बिहार में भाजपा NDA की प्रमुख घटक दल है और 2020 के विधानसभा चुनाव में उसने 110 सीटों पर चुनाव लड़कर 74 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी का लक्ष्य इस बार उस रिकॉर्ड को और बेहतर करना है।

पश्चिम बंगाल: भूपेंद्र यादव को कमान, बिप्लब देब सहायक

पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति की कमान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को दी गई है। उनके साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह प्रभारी बनाया गया है। 2021 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बंगाल में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी, और अब पार्टी 2026 के लिए पहले से कमर कस चुकी है।http://www.cgglobal.news

तमिलनाडु में बैजयंत पांडा और मुरलीधर की जोड़ी

बैजयंत ‘जय’ पांडा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद, को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तमिलनाडु में भाजपा धीरे-धीरे अपनी जड़ें मजबूत कर रही है और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।http://www.cgglobal.news

पुडुचेरी की जिम्मेदारी मनसुख मंडाविया को

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को पुडुचेरी विधानसभा चुनाव का प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button