BusinessHindi newsNational

सराफा बाजार में मचा हड़कंप: चांदी 1 लाख रुपये गिरी, सोना 33,000 रुपये सस्ता, जानिए क्यों टूटा मार्केट

Gold-Silver Prices Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार का दिन बुलियन मार्केट के लिए ब्लैक फ्राइडे जैसा रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और स्पॉट मार्केट में कीमतें अचानक तेज़ी से नीचे आ गईं. आज सराफा बाजार में सन्नाटा दिखा. जिस रफ्तार से चांदी के दाम बढ़ रहे थे, उससे कहीं ज्यादा तेजी से अब गिरावट आई है.

एक ही दिन में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी करीब 1 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई. वहीं सोना भी करीब 33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया. फ्यूचर्स ट्रेडिंग और घरेलू बाजार दोनों में दाम तेजी से नीचे आए हैं.

Gold-Silver Prices Crash

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 5,480 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद 11 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया.

अमेरिका में शाम करीब 6 बजे सोना 4,763 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था. वहीं मार्च डिलीवरी की चांदी, जो पहले 118.34 डॉलर तक पहुंची थी, 31 प्रतिशत गिरकर 78.83 डॉलर प्रति औंस रह गई. ट्रेडिंग के दौरान चांदी 74.15 डॉलर प्रति औंस तक भी फिसल गई थी.

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण

  • प्रॉफिट बुकिंग: हाल ही में सोने और चांदी के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे. इसके बाद निवेशकों ने मुनाफा निकालना शुरू कर दिया.
  • फिजिकल डिमांड में कमी: ऊंची कीमतों के कारण सोने और चांदी की खरीद कम हो गई. साथ ही औद्योगिक मांग को लेकर भी चिंता बढ़ी है.
  • वैश्विक संकेत: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर सीधे घरेलू बाजार पर भी पड़ा.

Related Articles

Back to top button