Raipur Fire News: राजधानी के इस इलाके में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुंआ, देखें वीडियो

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भनपुरी स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई गई है। आग लगने के कारण दूर से ही आसमान में धुंए का गुबार दिख रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। (Raipur Fire News) वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
तार फैक्ट्री में लगी आग
Raipur Fire News: मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण आग रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित तार फैक्ट्री में लगी है। आग लगने के कारण दूर से ही आसमान में धुंए का गुबार दिख रहा है। पूरा इलाका धुंआ-धुंआ हो गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वहीं पुलिस की टीम भी (Raipur Fire News) मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि, आग काफी भयंकर है ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। आग लगने की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



