PoliticsInternational

अमेरिका में विवाद: शटडाउन के दौरान खर्च को लेकर श्रम मंत्री पर सवाल, पद से हटना पड़ा

US Labor Minister Lori Chavez Deremer Resignation: डोनाल्ड ट्रंप सरकार की एक मंत्री हिट विकेट आउट हुईं हैं। अमेरिका की श्रम मंत्री लोरी चावेज डेरेमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रंप सरकार ने चावेज डेरेमर को इस्तीफा देने का आदेश दिया था। इसके बाद अमेरिकी श्रम मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। श्रम मंत्री चावेज डेरेमर पर अमेरिका में शटडाउन (US Shutdown) के समय सरकारी खर्चे पर पूल पार्टी करने का आरोप लगा था। साथ ही अपने करीबी अफसरों को सरकारी पैसों पर टूर के लिए भेजने और दफ्तर में शराब पीने का भी आरोप लगा था। इसकी जांच शुरू होने के बाद नैतिकता के आधार पर डेरेमर ने इस्तीफा देने की घोषणा की।

दरअसल हाल के दिनों में यह तीसरा मौका है, जब ट्रंप कैबिनेट के किसी सदस्य का इस्तीफा हुआ है। उनके विभाग के 4 और अफसरों का इस्तीफा हुआ है। सभी पर अमेरिका में शटडाउन के वक्त पूल पार्टी करने का आरोप है। 58 साल की लोरी चावेज को दूसरी बार सरकार में आने के बाद ट्रंप ने श्रम मंत्री के तौर पर अपने कैबिनेट में शामिल किया था।

अमेरिका के श्रम मंत्री के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक 58 साल की लोरी पर कदाचार के कई आरोप लगे थे। डेरेमर पहली बार उस समय़ सुर्खियों में आईं थी, जब अक्टूबर 2025 में अमेरिका में शटडाउन की घोषणा हुई थी। उस वक्त अपने दोस्तों के साथ डेरेमर पूल पार्टी करने चली गईं थी। इसे लेकर अमेरिका में हंगामा मचा था। साथ ही रेमर पर यह भी आरोप था कि उन्होंने अपने करीबी अफसरों को सरकारी पैसों पर टूर के लिए भेजा, जो कानूनन गलत था। डेरेमर पर पद का दुरुपयोग का आरोप भी लग चुकता है। उनके सुरक्षा गार्ड को लेकर भी कई तरह के आरोप लगे थे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग का कहना है कि निजी क्षेत्र में काम करने के लिए डेरेमर ने इस्तीफा देने का फैसला किया है। एक साल में उन्होंने श्रम क्षेत्र के लिए जो किया है, वो काफी उल्लेखनीय है। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में यह पाया गया कि काम के दौरान डेरेमर अपने दोस्तों के साथ क्लब में शराब पीने जाती थीं। इतना ही नहीं उन पर सरकारी पैसों से टूर करने का आरोप भी सही साबित हुआ। जांच की रिपोर्ट सीनेट को भेज दी गई, जिसके बाद डेरेमर ने इस्तीफा देने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button