Hindi newsNationalPolitics

AAP एक्शन मोड में, बागी सांसदों के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

शुक्रवार को राघव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) छोड़ने का ऐलान कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया। नितिन नविन ने राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ख़ास बात यह रही की राघव के साथ आप की दो तिहाई सांसदों (10 में से 7 सांसद) ने भी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिय। इनमें स्वाती मालिवाल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, संदीप पाठक, राजेंद्र गुप्ता का नाम शामिल है। स्वाती मालिवाल का इस सिलसिले में ट्वीट भी सामने आया था जिसमें उन्होंने केजरीवाल के इशारे पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया।
अब इन बागी सांसदों के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है.

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह आज शाम तक राज्यसभा सचिवालय में याचिका दायर करेगी. पार्टी के मुताबिक, राघव और अन्य सांसद विलय नहीं कर सकते पार्टी. उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए. आम आदमी पार्टी मामले में कानूनी सलाह ले रही है. आम आदमी पार्टी जरूरत पड़ने पर आम आदमी पार्टी कोर्ट का भी रुख करेगी.

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा उदाहरण.
उनके इस कदम से राज्यसभा में AAP के पास अब सिर्फ तीन सदस्य ही रह गए हैं. अब इन सदस्यों से आम आदमी पार्टी का राज्यसभा में क्या होगा? क्या बचे हुए AAP सदस्यों को अयोग्य घोषित किया जाएगा? राजनीतिक जानकारों के मुातबिक, ऐसा कहना बहुत ही मुश्किल है. क्योंकि इस तरह का राजनीतिक घटनाक्रम पहले भी घटित हो चुका है. जब वेंकैया नायडू सभापति थे, तब TDP के सी.एम. रमेश ने अपनी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ मिलकर अपनी पार्टी का BJP में विलय कर दिया था तो उस समय सभापति ने उस विलय को मंजूरी दे दी थी और सदस्यों की सदस्यता स्थगित नहीं हुई थी.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार दोपहर पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा किए गए बड़े खुलासे पर सिर्फ एक लाइन में जवाब दिया. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर कहा कि BJP ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है.

वहीं राघव चड्ढा ने कहा था कि जिस AAP को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए. अब वह ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है. मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. मैं उससे दूर होकर लोगों के और करीब जा रहा हूं. आज की AAP भ्रष्ट और समझौतावादी है. AAP के राज्यसभा में 10 सांसद हैं. सात पंजाब से और तीन दिल्ली से.

Related Articles

Back to top button