Hindi newsNational

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल: पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 महंगा, जानें अपने शहर के नए दाम

Petrol-Diesel Price Hike: जिस बात का डर था, आखिरकार वही हुआ। देश की जनता को 15 मई की सुबह-सुबह तगड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। पेट्रो कंपनियों ने पेट्रोल 3.14 रुपए और डीजल 3.11 रुपए दाम बढ़ा दिए है। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। डीजल की कीमत 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं।

 

पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं। जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा) हो गया है। जबति मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल की नई कीमतें

शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर) कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली 94.77 97.77 3.00
मुंबई 103.50 106.68 3.14
कोलकाता 105.45 108.74 3.29
चेन्नई 100.80 103.67 2.87

डीजल की कीमतों की बात करें तो उसमें भी पेट्रोल की तरह दिल्ली में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में जिस डीजल के दाम पहले 87.67 रुपये प्रति लीटर थे, वह अब बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह कोलकाता में डीजल की कीमतें 3.11 रुपये बढ़कर 95.13 रुपये प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर बढ़कर अूब 93.14 रुपये प्रति लीटर हो गया है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में डीजल 2.86 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 95.25 रुपये में मिल रहा है।

महानगरों में डीजल की नई कीमतें

शहर पुराने दाम (रुपए/लीटर) नए दाम (रुपए/लीटर) कुल बढ़ोतरी (रुपए)
दिल्ली 87.67 90.67 3.00
मुंबई 90.03 93.14 3.11
कोलकाता 92.02 95.13 3.11
चेन्नई 92.39 95.25 2.86

मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है, जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ईरान युद्ध के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की संभावना काफी समय पहले से बनी हुई थी। हालांकि 5 राज्यों के चुनाव के कारण बढ़ाया नहीं गया था। अब चुनाव खत्म होने के 10 दिन के अंदर ही भारी बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था। तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

2024 से दाम नहीं बदले थे, चुनाव से पहले कटौती हुई थी

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मार्च 2024 से स्थिर बनी हुई थीं। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले सरकार ने कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती कर जनता को राहत दी थी। हालांकि ईरान युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होने से देश में तेल और गैस की सप्लाई लगभग ठप हो गया है। वहीं क्रूड ऑयल के दाम में बढ़ोतरी होने से तेल कंपनिय़ों को घाटा हो रहा था।

Related Articles

Back to top button