छत्तीसगढ़ आज: दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा आज; देश भर में UPSC प्रीलिम्स की परीक्षा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली प्रवास का आज दूसरा दिन है. दिल्ली में रविवार को मुख्यमंत्री साय जनजाति सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. देश के विभिन्न राज्यों से जनजाति समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. दिल्ली के लाल किला मैदान में यह कार्यक्रम होगा. दिल्ली प्रवास के दौरान सीएम केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं पर करेंगे.
विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम आज
रायपुर. सतनामी समाज आज विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. 18 से 22 फरवरी में यात्रा में शामिल हुए पदयात्रियों का सम्मान किया जाएगा. दोपहर 12 बजे मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा.
युवा कांग्रेस चुनाव का आज होगा ऐलान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम का आज ऐलान होगा. रविवार 24 मई को सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में घोषित किया जाएगा इस कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव छग के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ,युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया,सह प्रभारी मोनिका मांडरे, युवा कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहेगे.
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम आज
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित हो रही है. छत्तीसगढ़ के दो जिलों रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 8,449 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.
रायपुर में आज के कार्यक्रम
बेटी अभिभावक गौरव सम्मान
संगठन- ‘सहयोग’ एक सामाजिक संस्था
स्थान- वृंदावन हॉल सिविल लाइन
समय- शाम 6 बजे से.
कला प्रदर्शनी ‘मेरी मां’
संस्थान- महाकोशल कला परिषद
स्थान- घड़ी चौक के आसपास
समय शाम 5 बजे से.
स्वास्थ्य शिविर
संगठन- महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ व उम्मीद की किरण चैरिटेबल फाउंडेशन
स्थान- वधवा हॉस्पिटल, मैत्री नगर
समय- सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक.
आम सभा की बैठक
संस्थान – गोदड़ीवाला धाम दरबार तीर्थ
संदर्भ – अम्मा चोले वाली के वर्सी महोत्सव की तैयारी
स्थान- देवपुरी स्थित धाम परिसर
समय दोपहर 12:30 बजे से.
श्रमदान-स्वच्छता अभियान
संगठन- कृष्ण मित्र फाउंडेशन
स्थान- टिकरापारा स्थित सरजूबांधा मुक्तिधाम परिसर
समय- सुबह 8 से 11 बजे तक.



