NationalHindi newsInternational

‘मैं पीएम मोदी का बड़ा फैन, वो महान इंसान हैं…’ : डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ, बोले- भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है

Donald Trump Praised PM Modi: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी का बड़ा फैन हूं। वो एक महान इंसान हैं। मेरे शासनकाल में अमेरिका और भारत के रिश्ते बेहद करीबी है। हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे। भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। ट्रंप ने अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो और अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मौजूद थे।

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन करके लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा-मुझे भारत से प्यार है। आपको (एम्बेसडर गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अच्छी स्पीच देनी होगी। मैं सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मोदी को हैलो कहो। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

अमेरिकी राजदूत ने ट्रंप की बात सुनाने के लिए अपना फोन माइक्रोफोन के पास रखा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हम भारत के पहले कभी इतने करीब नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़े, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है- वे यहीं फोन करेंगे। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारे पास रिकॉर्ड अर्थव्यवस्था और रिकॉर्ड शेयर बाजार है।

ट्रंप ने रूबियो को अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री बताया

अपने संबोधन में ट्रंप ने रूबियो को अमेरिका के इतिहास का सबसे महान विदेश मंत्री बताया और अंत में कहा, प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अपने संक्षिप्त संबोधन में रूबियो ने भारत को अमेरिका का एक प्रमुख साझेदार बताया।

ट्रंप इस बयान के क्या मायने

ट्रंप इस बयान को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भी जोड़कर देखा जा रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो पहले ही कह चुके हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है।अमेरिकी राष्ट्रपति का ये कहना ‘भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है’ निवेश, टेक्नोलॉजी और व्यापार सहयोग को लेकर भरोसे का संदेश माना जा रहा है। अमेरिका हाल के महीनों में कई भारतीय प्रोडक्ट्स पर टैरिफ बढ़ा चुका है। हालांकि फरवरी में अमेरिका ने भारत पर लगाए 50% टैरिफ को घटाकर 18% कर दिया था।

ट्रम्प पहले भी मोदी की तारीफ कर चुके

  • 2024 के अमेरिकी चुनाव प्रचार के दौरान ट्रम्प ने कहा था कि मोदी उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और भारत-अमेरिका रिश्ते उनके कार्यकाल में मजबूत हुए।
  • फरवरी 2020 में अहमदाबाद के ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को टफ नेगोशिएटर और असाधारण नेता कहा था।
  • सितंबर 2019 में अमेरिका के ह्यूस्टन में हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में ट्रम्प ने मोदी को भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में से एक बताया था।

Related Articles

Back to top button