NationalHindi newsPolitics

बंगाल के फालता में भाजपा का ऐतिहासिक उदय; पीएम मोदी का बड़ा बयान- भय की राजनीति पर भारी पड़ी लोकतंत्र की ताकत

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है. उन्होंने फालता सीट से नवनिर्वाचित विधायक देबांशु पांडा की चुनाव में जीत के लिए बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि फालता की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है! लोकतंत्र की जीत हुई है और धमकियों की हार हुई है. देबांशु पांडा को फालता में रिकॉर्ड अंतर से जीत के लिए हार्दिक बधाई. यह भाजपा के प्रति पश्चिम बंगाल की जनता के अटूट विश्वास को दर्शाता है. पश्चिम बंगाल सरकार की जनता ने हमें और आशीर्वाद दिया है.

फालता विधानसभा सीट पर हुए दुबारा मतदान में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पीएम मोदी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि लोगों ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. इस चुनाव में टीएमसी को भारी नुकसान हुआ है.

पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर हुए रिपोलिंग में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की. इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘लोकतंत्र जीता, डर हारा’ और फालता की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है. बीजेपी ने इस सीट पर टीएमसी को एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया है, जबकि यह सीट लंबे समय से टीएमसी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही

BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा को इस चुनाव में 1,49,666 वोट मिले. उन्होंने सीपीएम के शंभु नाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से हराया. सीपीएम को 40,645 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रही. कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला 10,084 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. सबसे बड़ा झटका टीएमसी को लगा, जहां उनके उम्मीदवार जहांगीर खान सिर्फ 7,783 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई.

यह सीट टीएमसी के लिए इसलिए भी बहुत अहम मानी जाती है क्योंकि यह डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है. यह रिपोल भारी सुरक्षा के बीच कराया गया. मतदान से ठीक पहले टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से पीछे हटने की बात कही थी, हालांकि समय न होने के कारण उनका नाम EVM से हटाया नहीं जा सका. चुनाव के दौरान जमीन पर टीएमसी का प्रचार और उनकी सक्रियता भी न के बराबर दिखी.

2011 के बाद से, जब 34 साल के वाम मोर्चे के शासन का अंत हुआ और तृणमूल कांग्रेस शासन की शुरुआत हुई, यह पहली बार है कि किसी पार्टी उम्मीदवार की जमानत जब्त हुई है. फाल्टा में पुनर्मतदान 21 मई को हुआ था. पांडा की जीत के साथ पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में भाजपा की कुल सीटें अब 208 हो गई हैं.

Related Articles

Back to top button