NationalHindi newsPolitics

852 करोड़ का शॉपिंग मॉल, बैंकों में 16 करोड़ और आलीशान घर… कर्नाटक के डीके शिवकुमार के पास है इतने करोड़ की संपत्ति!

DK Shivakumar Net-Worth: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का आज गुरुवार को इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक की राजनीति में पिछले एक साल से जारी उठापटक का सियासी संग्राम समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आला हाईकमान के निर्देश पर अपना इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद अब डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का अगला मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ माना जा रहा है. सियासी बदलाव की घंटी बजते ही इंटरनेट पर डीके शिवकुमार अचानक ट्रेंड करने लगे हैं और कई लोग उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) के बारे में सर्च कर रहे हैं.

डीके शिवकुमार के पास अरबों रुपये की संपत्ति है और वह देश के सबसे अमीर नेताओं में गिने जाते हैं. यह जानकारी चुनावी हलफनामे के मुताबिक साझा की जा रही है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद अपने इस्तीफे से पहले अगले मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है. आज सिद्धारमैया सरकार की विदाई हो रही है. अगला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बनने जा रहे जिनकी गिनती सबसे अमीर नेताओं में की जाती है. चल-अचल संपत्ति 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा है, वहीं चुनावी हलफनामे के मुताबिक 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के वह कर्जदार भी है.

विधानसभा चुनाव 2023 के चुनावी हलफनामे में डीके शिवकुमार अपनी नेटवर्थ 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी. वहीं उनके नाम पर शॉपिंग मॉल समेत महंगी कमर्शियल प्रॉपर्टीज के साथ साथ करोड़ों रुपये का शेयर बाजार में भी निवेश किया हुआ है.

डीके शिवकुमार ने मायनेता डॉट कॉम पर अपलोड चुनावी एफिडेबिट में बताया था कि उनके व परिवार की कुल नेटवर्थ 1413 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जबकि कर्ज की बात करें, तो ये भी 503 करोड़ रुपये बताया गया. परिवार सहित उनके सारे बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट का खुलासा किया गया था. सारे एसेट्स को मिलाकर चल संपत्ति 244 करोड़ रुपये और परिवार समेत 273 करोड़ रुपये बताई थी. अचल संपत्ति की कीमत 970 करोड़ रुपये और परिवार सहित उसकी वैल्यू 1140 करोड़ रुपये बताई थी.

डीके शिवकुमार ने शेयर बाजार में भी करोड़ों का निवेश किया है. इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट्स से लेकर कई डेवपलर्स तक के शेयरों में उन्होंने पत्नी समेत 4.20 करोड़ रुपये निवेश किए है. करीब 9 करोड़ रुपये की एफडी भी है. कीमती सामानों में उनके पास Rolex और Hublot जैसी घड़ियां हैं, उनकी पत्नी व बच्चों के पास मौजूद ज्वेलरी की कुल कीमत 3.28 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी.

डीके शिवकुमार और उनके परिवार के तमाम बैंक खातों में 16 करोड़ रुपये से ज्यादा का डिपॉजिट का खुलासा किया गया था. तमाम एसेट्स को मिलाकर उन्होंने अपनी चल संपत्ति 244 करोड़ रुपये और परिवार समेत 273 करोड़ रुपये बताई थी. वहीं अचल संपत्ति 970 करोड़ रुपये, जबकि परिवार समेत ये 1140 करोड़ रुपये बताई थी.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके व पत्नी के नाम पर 30 करोड़ रुपये की एग्रीकल्चर लैंड दर्ज है. कई घर और फ्लैट हैं जिनकी कीमत करीब 84 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. करीब 900 करोड़ रुपये की Global Mall है, इसके अलावा उनके और परिवार के नाम पर दुकानें समेत अन्य संपत्तियां भी करोड़ों की हैं.

Related Articles

Back to top button