ChhattisgarhEntertainmentHindi news

भजन क्लबिंग के नि:शुल्क पासों को लेकर है जबरदस्त उत्साह, वेबसाइट हुई क्रैश …

रायपुर. आध्यात्म और आधुनिक संगीत के अनोखे संगम “भजन क्लबिंग” कार्यक्रम को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस कार्यक्रम के निशुल्क प्रवेश पास आज सुबह Find Your Vibe वेबसाइट पर जारी किए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में भारी संख्या में लोगों के लॉग-इन करने की कोशिशों के चलते वेबसाइट क्रैश हो गई.

आयोजकों के अनुसार, इतनी कम अवधि में हजारों लोगों की रुचि और सहभागिता की कोशिश यह दर्शाती है कि भजन क्लबिंग ने खासतौर पर युवाओं के बीच एक नया आकर्षण पैदा किया है. उल्लेखनीय है कि इतना भव्य और आधुनिक स्वरूप वाला आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

कार्यक्रम को लेकर आमजन में गजब का उत्साह है. लोग न केवल पास के लिए उत्सुक हैं, बल्कि इस अनूठे अनुभव का हिस्सा बनने को लेकर भी खासे उत्साहित हैं, जहाँ भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा एक साथ मंच पर नजर आएगी. आज आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह को और भी बढ़ा दिया है.

Related Articles

Back to top button