Chhattisgarh

IAS विकास शील बने नए मुख्य सचिव: 30 सितंबर को करेंगे कार्यभार ग्रहण

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त किया है। वे राज्य के 13वें मुख्य सचिव होंगे। इस पद पर नियुक्ति के लिए उन्होंने पांच सीनियर अधिकारियों को पीछे छोड़ते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त की है। शासन द्वारा उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

30 सितंबर को लेंगे कार्यभार

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर 2025 को रिटायर हो रहे हैं। उसी दिन शाम को विकास शील को औपचारिक रूप से मुख्य सचिव का पदभार सौंपा जाएगा। परंपरा के अनुसार, नए मुख्य सचिव के पदभार ग्रहण के दिन किसी तरह की मीटिंग नहीं रखी जाती है। वे मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अगले दिन मंत्रालय में अफसरों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

पौने चार साल का मिलेगा कार्यकाल

विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। इस लिहाज से उन्हें रिटायरमेंट तक लगभग पौने चार साल (June 2029 तक) का कार्यकाल मिलेगा। इतने लंबे कार्यकाल के साथ वे छत्तीसगढ़ के तीसरे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्य सचिव बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button