ChhattisgarhHindi news

CG BREAKING | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना, केंद्रीय गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात


रायपुर, 02 सितंबर 2025।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक दिवसीय बैठक का कार्यक्रम है। बैठक में कर्रेगुटा पहाड़ की मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों का सम्मान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए 60,800 मीट्रिक टन यूरिया का आबंटन किया गया है। पिछली बार 50 हजार मीट्रिक टन आबंटन हुआ था। साय ने कहा कि विकल्प पहले ही निकाल लिए गए थे और यह राज्य के किसानों के लिए बड़ी राहत है।

वहीं कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव द्वारा सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है, इसमें उन्हें ही चिंता करनी चाहिए।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि 3 और 4 सितंबर को होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST 2.0 के बड़े सुधारों का ऐलान किया जाएगा। नए बिल से अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा, खपत बढ़ेगी और महंगाई में कमी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button