ChhattisgarhHindi newsNationalPolitics
Trending

Amit Shah Chhattisgarh Visit: 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, इस खास वजह से राज्य आएंगे शाह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी…

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर 2025 की रात को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Amit Shah Chhattisgarh Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर 2025 की रात को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह दौरा जनजातीय समुदाय के विशेष आमंत्रण पर हो रहा है, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री ने स्वीकार किया है। इस दौरान वे बस्तर की पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ से जुड़े आयोजनों में भाग लेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष, बस्तर के सांसद और वहां के परंपरागत मांझी, गायता और पुजारियों ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रण दिया था। इसके तहत अब वे मुरिया दरबार में उपस्थित रहेंगे और बस्तर के पारंपरिक पदाधिकारियों के साथ भोजन भी करेंगे, जो सांस्कृतिक एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button