कर्नाटक में दर्दनाक हादसा… बस की भीषण टक्कर से 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Karnataka Bus Accident: कर्नाटक के यादगीर से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कार और बस की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। वहीं इस दर्दनाक घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, एक कार यादगीर (Yadgir) से रायचूर की ओर जा रही थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर सामने आ रही बस से जा टकराई। जिसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। जिससे की कार सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि, कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे।
वहीं इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को यादगिरि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी मृतक रायचूर जिले के सिरवार तालुका के रहने वाले थे, जो अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि,जिस बस के साथ हादसा हुआ सभी यात्री सुरक्षित हैं।



