10वीं रिजल्ट से पहले साइबर ठग सक्रिय: पास कराने के नाम पर पालकों को कॉल, सावधान रहें

गरियाबंद: 10वी बोर्ड का रिज़ल्ट आने से पहले साइबर ठग (Cyber Crime) सक्रिय हैं. गरियाबंद के फिंगेश्वर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा में पास करने पालक के पास फर्जी कॉल (Fake Call) आया है.
जागरूक पालक चेतन निर्मलकर अपनी सूझ-बूझ से ठगी का शिकार होने से बच गए, लेकिन आप भी साइबर ठगी के शिकार न हो, इसके लिए जरूरी है कि किसी भी एपीके, क्यूआर कोड या फिर भेजी गई फोटो पर क्लिक करने से पहले पड़ताल कर मोबाइल हैक कर पैसा उड़ाने की कोशिश को नाकाम कर सकते हैं.
साइबर ठगी होने पर क्या करें उपाय.
लेकिन जाने-अनजाने में अगर आप या आपका कोई परिचित साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो सबसे पहला काम इस पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर और दूसरा ऑनलाइन पोर्टल के जरिए शिकायत करना है. भारत सरकार ने साइबर ठगी से निपटने के लिए एक खास पोर्टल National Cyber Crime Reporting बनाया है, जिसमें आप घर बैठे शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
ऑनलाइन शिकायत करने के लिए सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Cyber Crime Portal की वेबसाइट खोलें. इसके बाद ‘File a Complaint’ पर क्लिक करें. अब होमपेज पर दिए गए इस ऑप्शन को चुनें. इसके बाद नियम और शर्तें स्वीकार करें. आगे बढ़ने के लिए Terms & Conditions को स्वीकार करें.
इसके बाद ‘Report Other Cybercrime’ विकल्प पर क्लिक करें. ‘Citizen Login’ चुनकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें. मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. अब आपको घटना से जुड़ी पूरी जानकारी देनी होगी जैसे घटना का विवरण, पीड़ित की जानकारी, फ्रॉड से जुड़ी डिटेल्स. सारी जानकारी चेक करने के बाद Submit बटन दबाएं. स्क्रीनशॉट, बैंक डिटेल्स, मैसेज या ईमेल जैसे सबूत अपलोड करें.
अगर आपको आरोपी के बारे में कोई जानकारी है तो उसे भी दर्ज करें. आखिरी बार सभी डिटेल्स चेक करें और शिकायत दर्ज करें. शिकायत सफलतापूर्वक दर्ज होने के बाद आपको एक ID मिलेगी जिसे भविष्य के लिए संभालकर रखें. अगर मामला तुरंत का है तो आप 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं.
जितनी जल्दी हो सके (बेहतर है 24 घंटे के अंदर) रिपोर्ट करें. सभी ट्रांजैक्शन का प्रूफ जरूर लगाएं. संदिग्ध मैसेज या ईमेल को सेव रखें. बैंक स्टेटमेंट और पहचान पत्र की कॉपी तैयार रखें. साइबर ठगी के मामलों में समय ही सबसे बड़ा हथियार होता है. जितनी जल्दी आप रिपोर्ट करेंगे, उतनी ही ज्यादा संभावना होती है कि आपका पैसा बचाया जा सके.



