राघव चड्ढा के BJP में जाने की चर्चा, AAP से इस्तीफे की खबर से सियासत गरम

आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक फूट हो गई है. दावों के अनुसार पार्टी के तीन राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha), संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) BJP में शामिल होंगे. राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि AAP अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक गई है। पार्टी, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से बनी थी, अब “समझौता करने वाले लोगों के हाथ में” चली गई है।
राघव चड्ढा ने कहा है कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं। वायरल कथित बयान में राघव चड्ढा के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने या उससे दूरी बनाने की बात कही है। उन्होंने AAP को अपने “खून-पसीने से सींची गई पार्टी” बताया और कहा कि वे इसके फाउंडिंग मेंबर रहे हैं तथा पार्टी की कार्यशैली से असहमति के कारण पिछले एक साल से गतिविधियों से दूर थे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब आम आदमी पार्टी “पुरानी पार्टी नहीं रही” और वह उन गतिविधियों का हिस्सा नहीं बनना चाहते जिनसे वे सहमत नहीं हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संदीप पाठकने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से पार्टी से जुड़े रहे हैं और अब वे पार्टी से अपने रास्ते अलग कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत की और हमेशा संगठन को व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखा। वायरल संदेश में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देश के लिए काम करना था और उन्होंने अपने सभी निर्णय पार्टी हित में लिए। बयान में यह भी उल्लेख है कि उनकी निष्ठा और ईमानदारी का प्रमाण पार्टी के नेता ही दे सकते हैं।
ये हैं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद.
राघव चड्ढा (पंजाब), संदीप पाठक (पंजाब), संजय सिंह (दिल्ली), अशोक कुमार मित्तल (पंजाब), हरभजन सिंह (पंजाब), विक्रमजीत सिंह साहनी (पंजाब), बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब), स्वाति मालीवाल (दिल्ली), एन.डी. गुप्ता (दिल्ली), संजीव अरोड़ा (पंजाब)
राघव के मुताबिक ये सांसद उनके साथ.
विक्रमजीत सिंह साहनी, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल



