ChhattisgarhHindi news

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: जंगल में दबिश, लाखों की अवैध चिरान लकड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

कांकेर: जिले में नक्सलवाद के खात्मे के बीच वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर टीम ने पश्चिम वनमंडल भानुप्रतापपुर अंतर्गत परलकोट रेंज के कंदाडी जंगल में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान मौके से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की अवैध चिरान लकड़ी जब्त की गई। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो जंगल में अवैध रूप से लकड़ी का दोहन कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही उड़नदस्ता टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक क्षेत्र में अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी जारी है।

Related Articles

Back to top button