Hindi newsNational

बड़ी कार्रवाई: AIMIM नेता मतीन पटेल के घर-दफ्तर पर चला बुलडोजर; TCS कांड की आरोपी निदा खान को दी थी पनाह

महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस कर्मचारी से जुड़े कथित सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक रंग ले लिया है. महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्म परिवर्तन मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी मदद करने वालों पर कार्रवाई तेज की है. इसी कड़ी में AIMIM के पार्षद अब्दुल मतीन पटेल का नाम सामने आने के बाद नगर निगम ने उनके घर और ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है.

आरोपी निदा खान को शरण देने के आरोप में AIMIM पार्षद मतीन पटेल के घर और ऑफिस पर नगर निगम ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी. इस दौरान महिलाओं ने अधिकारियों को फूल और संविधान की कॉपी देकर विरोध जताया.

नासिक में टीसीएस कर्मचारी से जुड़े कथित सेक्सुअल हैरेसमेंट और धर्मांतरण मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी मदद करने वाले AIMIM के पार्षद अब्दुल मतीन पटेल को घर और ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. पार्षद पर आरोप है कि उसने निदा को नारेगाव स्थित कौसर पार्क इलाके में अपने घर में पनाह दी थी.

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई से पहले मतीन पटेल ने अपना मकान पूरी तरह खाली कर दिया था. सोमवार सुबह से ही घर का सामान हटाने का काम जारी था. इसके बाद नगर निगम की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की.

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया. मौके पर डीसीपी, एसीपी, 11 पुलिस निरीक्षक (PI), 15 PSI/API अधिकारी, 8 महिला पुलिस अधिकारी,120 पुरुष पुलिसकर्मी , 60 महिला पुलिसकर्मी और 100 नगर निगम कर्मचारी तैनात किए गए हैं. फिलहाल अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है.

इधर नगर निगम ने दावा किया कि AIMIM पार्षद मतीन के घर और कार्यालय का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया है. नगर निगम ने तीन दिन पहले नोटिस जारी किया था. वहीं तीन दिन होने के बाद बुधवार सुबह निगम की टीम भारी कार्रवाई करने पहुंची. उनके साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. AIMIM नेताओं ने इसे राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई बताया है, जबकि प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और कानून से ऊपर कोई नहीं है.

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कई पहलुओं से कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी निदा खान से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है. वहीं, शहर में बुलडोजर एक्शन और महिलाओं द्वारा संविधान की कॉपी देकर किए गए विरोध की चर्चा लगातार बनी हुई है.

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मतीन पटेल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक पार्षद हैं. हाल के दिनों में वो एक विवाद के कारण चर्चा में आए हैं. उन पर नासिक के चर्चित TCS केस की आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप लगा है.

Related Articles

Back to top button