Hindi newsInteresting FactsInternational

नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी: एम्सटर्डम में जोरदार स्वागत, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजा भारतीय समुदाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को देर रात नीदरलैंड पहुंचे। पीएम मोदी यहां के राजा विलियम और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया. वह ट्रेड, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए अपने प्रधानमंत्री रॉब जेटेन के साथ बातचीत करेंगे. बता दें, पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगभग ढाई घंटे के संक्षिप्त ठहराव के बाद नीदरलैंड पहुंचे.

पीएम मोदी ने अपने नीदरलैंड पहुंचने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं एम्स्टर्डम पहुंचा हूं. नीदरलैंड की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को काफी गति प्रदान की है.

नीदरलैंड पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का हवाईअड्डे पर एडजुटेंट-जनरल और महामहिम राजा के सैन्य परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन तथा डच सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया.

द्विपक्षीय संबंधों में नागरिकों की भी अहम भूमिका रही है। नीदरलैंड में भारतीय मूल और एनआरआई (नॉन रेसिंडेंड इंडियंस) समुदाय के 90,000 से अधिक लोग रहते हैं। यहां सूरीनाम-हिंदुस्तानी समुदाय के भी 2,00,000 से अधिक सदस्य रहते हैं। डच विश्वविद्यालयों में वर्तमान में लगभग 3,500 भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

नीदरलैंड के हेग पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया. होटल में पहुंचे पीएम मोदी को बच्चों और महिलाओं के बीच भी देखा गया. पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित प्रवासियों ने तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया. साथ ही पीएम मोदी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साक्षी बने.

पीएम मोदी ने अपने आगमन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं एम्स्टर्डम पहुंचा हूं. नीदरलैंड की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते ने व्यापार और निवेश संबंधों को काफी गति प्रदान की है. उन्होंने कहा कि यह सेमीकंडक्टर, जल, स्वच्छ ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में संबंधों को गहरा करने का अवसर प्रदान करता है.

पीएम की 15 से 17 मई तक नीदरलैंड की यह यात्रा 2017 की उनकी यात्रा के बाद दूसरी यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की अहमियत समझाते हुए विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में 27.8 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। भारत में निवेश के मामले में ये चौथा सबसे बड़ा देश भी है। इसका कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 55.6 अरब अमेरिकी डॉलर है।

पीएम मोदी की यूरोप यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को इस वर्ष अंतिम रूप दिया गया है। यात्रा का मुख्य फोकस व्यापार, निवेश, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्टार्टअप और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना होगा।

Related Articles

Back to top button