ChhattisgarhHindi newsSports
Raipur IND-NZ t20 Match Ticket Price: रायपुर में होने वाले इंडिया-न्यूजीलैंड मैच का टिकट मात्र 800 रुपए में.. आज रात यहां से कर सकेंगे बुकिंग

रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 जनवरी को होने वाले भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने टिकटों की जानकारी साझा की है। (Raipur IND-NZ t20 Match Ticket Price) इस संबंध में CSCS के डायरेक्टर विजय शाह और बलदेव सिंह भाटिया ने प्रेस वार्ता कर मैच से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।
स्टूडेंट्स को 800 में टिकट
प्रेस वार्ता में बताया गया कि छात्रों के लिए विशेष टिकट की व्यवस्था की गई है। स्टूडेंट टिकट की कीमत 800 रुपये रखी गई है, जो केवल इंडोर स्टेडियम से उपलब्ध होगी। एक छात्र को केवल एक ही टिकट दी जाएगी।


