ChhattisgarhHindi news

नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा : रायपुर में होगा आइडियाथॉन फिनाले और फाउंडर्स मीटअप, शार्क टैंक इंडिया फेम सोहन साहू होंगे मुख्य वक्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आइडियाथॉन फिनाले एवं फाउंडर्स मीटअप का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) को रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्टार्टअप फाउंडर्स, युवा उद्यमियों और छात्रों के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और सहयोग के नए अवसर तलाश सकेंगे। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से कुर्सी कोवर्क, डूमरतराई रायपुर में होगा।

कार्यक्रम में सोहन साहू बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे, जो शार्क टैंक इंडिया में अपने नवाचार के लिए चर्चित रहे हैं तथा सुभाग हेल्थकेयर के को-फाउंडर हैं। वे अपने स्टार्टअप सफर, फंडिंग अनुभव और हेल्थटेक सेक्टर में इनोवेशन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. डोमेंद्र सिंह गंजीर, सीईओ एवं को-फाउंडर बिजनेसगढ़ ने कहा, इस प्रकार के आयोजनों से छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप संस्कृति को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने नवाचारी विचारों को सफल व्यवसाय में बदलने की प्रेरणा मिलेगी।
         

Related Articles

Back to top button