ChhattisgarhHindi news

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ पुलिस ने साल भर में सिर्फ किराए के वाहन पर फूंके 130 करोड़ रुपए, डीजल-पेट्रोल और मरम्मत समेत कुल 350 करोड़ खर्च

रायपुर. छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों पर 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सरकारी एवं किराए के वाहनों पर डीजल-पेट्रोल के लिए 148 करोड़, मरम्मत पर 41 करोड़ तथा अन्य मदों पर 30 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। कुल मिलाकर यह खर्च लगभग 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ये आंकड़े राज्य विधानसभा में गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल के लिखित जवाब में पेश किए गए हैं।

गृह विभाग की ओर से दिए गए जवाब में यह बताया गया है कि पुलिस विभाग के पास कुल 2618 हल्के वाहन, 720 मध्यम वाहन, 364 भारी वाहन और 6279 मोटरसाइकिल उपलब्ध हैं, जिनमें से कई पुराने एवं कंडम घोषित हो चुके हैं। आवश्यकता अनुसार जिला पुलिस इकाइयाँ वित्त विभाग के नियमों के तहत निजी वाहन किराए पर लेती हैं।

किराए पर लिए गए वाहनों की संख्या एवं खर्च-सभी जिलों का पूरा विवरण (16 फरवरी 2026 तक):

  • रायपुर (रायपुर + रायपुर ग्रामीण) – 6600 वाहन, ₹15,51,44,247
  • बिलासपुर – 3199 वाहन, ₹6,35,53,716
  • जांजगीर-चांपा – 525 वाहन, ₹63,41,844
  • दंतेवाड़ा – 2585 वाहन, ₹4,68,68,168
  • सक्ती – 133 वाहन, ₹24,77,095
  • सूरजपुर – 412 वाहन, ₹71,49,234
  • धमतरी – 742 वाहन, ₹1,61,72,115
  • कबीरधाम – 1913 वाहन, ₹4,10,84,415
  • जशपुर – 1271 वाहन, ₹2,16,44,216
  • मुंगेली – 2395 वाहन, ₹3,63,29,671
  • नारायणपुर – 6809 वाहन, ₹8,50,39,622
  • बलौदाबाजार-भाटापारा – 588 वाहन, ₹17,90,117
  • महासमुंद – 377 वाहन, ₹86,68,431
  • दुर्ग – 2300 वाहन, ₹3,47,48,067
  • बलरामपुर-रामानुजगंज – 446 वाहन, ₹1,53,20,973
  • कोंडागांव – 3048 वाहन, ₹5,49,38,020
  • कोरिया – 131 वाहन, ₹24,68,578
  • सुकमा – 1752 वाहन, ₹7,40,85,772
  • खैरागढ़-छुईखदान – 1081 वाहन, ₹91,51,783
  • बस्तर – 3881 वाहन, ₹7,46,80,909
  • बीजापुर – 6997 वाहन, ₹26,30,78,000
  • रायगढ़ – 561 वाहन, ₹46,28,231
  • सरगुजा – 1396 वाहन, ₹2,21,02,456
  • कांकेर – 3659 वाहन, ₹7,58,31,996
  • बेमेतरा – 272 वाहन, ₹58,42,399
  • राजनांदगांव – 2511 वाहन, ₹4,63,03,800
  • मोहला-मानपुर – 700 वाहन, ₹2,68,75,937
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – 1082 वाहन, ₹2,17,74,695
  • कोरबा – 813 वाहन, ₹88,19,190
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – 366 वाहन, ₹92,16,887
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – 493 वाहन, ₹81,58,499
  • गरियाबंद – 2080 वाहन, ₹4,49,91,320
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ – 229 वाहन, ₹51,40,010

Related Articles

Back to top button