Hindi newsNational

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर: डीके शिवकुमार का दावा-4 लोग आए थे, दो हिरासत में

DK Shivakumar Claims Cross Voting in Rajya Sabha elections: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बिहार, हरियाणा और ओडिशा (Bihar, Haryana and Odisha) की राज्यसभा की 11 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसी बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार राज्यसभा चुनाव में ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। वोटिंग से ठीक पहले कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग (Cross voting in Rajya Sabha elections) के लिए कांग्रेस विधायकों को ₹5-5 करोड़ ऑफर (Congress MLA offered ₹5 crore each) किए गए। ये ऑफर ओडिशा कांग्रेस (Odisha Congress) विधायकों को किए गए। इस मामले में दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कांग्रेस विधायकों को दिए गए इस तरह के ऑफर को ‘ऑपरेशन लोटस’ का ही हिस्सा बताया है। इस मामले में ही पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना कर्नाटक के एक रिसॉर्ट में सामने आई, जहां ओडिशा के कांग्रेस विधायक ठहरे हुए थे।

शिवकुमार ने रविवार को कहा कि ओडिशा के चार लोग बेंगलुरु के पास बिदादी स्थित एक रिसॉर्ट पहुंचे थे, जहां ओडिशा कांग्रेस के विधायक ठहरे हुए हैं। यहां उन्होंने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग के बदले विधायकों को पैसे देने की पेशकश की।शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और तुरंत पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी। उनके मुताबिक चार लोगों में से दो मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के पास से ब्लैंक चेक भी मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कांग्रेस नेता बोले- ऑफर ठुकराने पर जान से मारने की धमकी

इस मामले में ओडिशा कांग्रेस विधायक दल के डिप्टी लीडर अशोक कुमार दास ने भी बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि चार अज्ञात लोगों ने कुछ विधायकों से संपर्क कर उन्हें राज्यसभा चुनाव में एक उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का ऑफर दिया। दास ने यह भी आरोप लगाया कि जब विधायकों ने ऑफर ठुकरा दिया तो उन्हें ओडिशा लौटने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

बेंगलुरु में रुके थे 8 विधायक

बता दें कि ओडिशा के आठ कांग्रेस विधायक 12 मार्च से बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे। राज्यसभा चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के चलते उन्हें यहां लाया गया था। ओडिशा की 4 सीटों पर राज्यसभा चुनाव सोमवार को चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा को दो और बीजेडी को एक सीट मिलने की संभावना है। चौथी सीट पर भाजपा और बीजेडी प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस और बीजू जनता दल ने एक-एक उम्मीदवार उतारा है, जबकि बीजेपी ने अतिरिक्त उम्मीदवार मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

 

Related Articles

Back to top button