NationalPolitics

आज रात 8:30 बजे PM मोदी का संबोधन, महिला आरक्षण मुद्दे पर बोल सकते हैं

आज रात 8:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम संबोधन करने वाले हैं। माना जा रहा है कि वो महिला आरक्षण पर बोल सकते हैं। दरअसल, शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक कल लोकसभा में बहुमत के लिए जरुरी आंकड़ा पार न कर पाने की वजह से पारित नहीं हो पाया था। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से बार बार विधेयकों को समर्थन देने की अपील की थी बावजूद इसके विधेयक को विपक्ष का समर्थन नहीं मिला जिससे सदन में बिल गिर गया। इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री देश को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रधानमंत्री ने कहा- विपक्ष को जीवनभर पछतावा होगा.
आज संसद भवन में आयोजित सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति (CCS) की बैठक के दौरान भी प्रधानमंत्री ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित न होने पर नाराजगी जताई है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “विपक्षी पार्टियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमें देश के हर गांव तक यह बात पहुंचानी होगी कि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है। वे पहले से ही इसे छिपाने के बहाने ढूंढ रहे हैं। विधेयक का समर्थन न करने के लिए जीवन भर पछतावा होगा।”

लोकसभा से पारित नहीं हो सका विधेयक.
सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक लेकर आई थी। इनमें से एक संविधान संशोधन विधेयक था, जिस पर कल मतदान हुआ। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को पारित होने के लिए जरूरी सदन में मौजूद कुल सदस्यों के दो तिहाई वोट नहीं मिले। इसके बाद सरकार ने बाकी दोनों विधेयकों को वापस ले लिया। 12 साल में पहली बार सरकार किसी विधेयक को पारित नहीं करा पाई है।

Related Articles

Back to top button