Chhattisgarh

सचिन तेंदुलकर के छत्तीसगढ़ दौरे पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने लगाए सुरक्षा न दे पाने के आरोप, सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। SachinTendulkar Visit CG: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के प्रस्तावित दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने सुरक्षा न दे पाने के आरोप लगाए हैं।

बता दें कि, आज सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के दौरे पर जाने वाले हैं जहां खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। वहीं अब उनके दौरे को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सचिन तेंदुलकर के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से उनके कुछ कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ी है। उन्होंने इसे राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा कि, एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को पर्याप्त सुरक्षा न मिल पाना चिंताजनक है।

कांग्रेस ने इस मुद्दे को राज्य में कानून-व्यवस्था और नक्सलवाद की स्थिति से जोड़ते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शुक्ला ने कहा कि सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे का दावा किया था, लेकिन  देश के लीजेंड खिलाड़ी को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। मौजूदा हालात इस दावे पर सवाल खड़े करते हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री स्वयं कुछ कार्यक्रमों में शामिल होने से हिचकिचा रहे हैं, जो राज्य की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है। कांग्रेस का कहना है कि, नक्सलवाद के खत्म होने के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। हालांकि, इस मामले पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button