Chhattisgarh

Sachin Tendulkar In Bastar : सचिन तेंदुलकर पहुंचे जगदलपुर, बस्तर संभाग कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत, देखें वीडियो

Sachin Tendulkar: जगदलपुर। भारत रत्न और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बस्तर आगमन पर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर, बस्तर संभाग कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी ने किया स्वागत, देखें वीडियो।

इस दौरान कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, SP शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी व विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। यह उनका पहला बस्तर विजिट है। यहां वे बल्ला थामकर बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। सारी कवायद इसलिए ताकि नक्सलमुक्त बस्तर को अब खेलकूद जैसी गतिविधियों से विकास को उस मुकाम तक पहुंचाया जाए, जिससे यह वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेर सके।

बता दें कि बस्तर अब नक्सल मुक्त हो चुका है और बस्तर में हर क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। इसी क्रम में बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।

तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत अन्य गांवों में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी संस्था खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने कई कार्यक्रम चला रही है। मानदेशी फाउंडेशन मैदान विकसित करने के साथ शिक्षकों को कोचिंग भी दे रहा है। इस मौके पर तेंदुलकर पनेड़ा में स्टेडियम का उ‌द्घाटन भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button