बारामुला सांसद राशिद की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी, NIA ने किया विरोध

नई दिल्ली : टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बारामुला सांसद राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और अब इस मामले में कल (24 अप्रैल) को निर्णय सुनाया जाएगा. राशिद इंजीनियर ने अपने बीमार पिता से मिलने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अंतरिम जमानत की मांग की है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने 24 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया.
दिल्ली कोर्ट ने टेरर फंडिंग मामले के आरोपी और सांसद इंजीनियर रशीद की अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. एडिशनल सेशंस जज प्रशांत शर्मा ने 24 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया. आरोपी ने अपने बीमार पिता को देखने के लिए जमानत की मांग की थी. इंजीनियर रशीद ने याचिका दायर कर कहा है कि उनके पिता बीमार हैं और वो वेंटिलेटर पर हैं.
सुनवाई के दौरान NIA की ओर से पेश वकील ने कहा कि उन्हें कस्टडी पेरोल पर रिहा किया जा सकता है. इससे पहले कोर्ट ने इंजीनियर रशीद को हिरासत में संसद सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी. कोर्ट ने इंजीनियर रशीद को 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक संसद के पूरे सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी. नवंबर 2025 में भी कोर्ट ने रशीद को संसद सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति दी थी. इंजीनियर रशीद को सितंबर 2025 में हुए उप-राष्ट्रपति के चुनाव में वोट डालने की अनुमति दी थी.
वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अस्थायी राहत दी जाने वाली इस मांग का विरोध करते हुए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है. NIA ने राशिद इंजीनियर की अंतरिम जमानत का विरोध किया है, जबकि NIA सुरक्षा कारणों से सिर्फ कस्टडी परोल दिए जाने के लिए ही तैयार है. NIA के वकील ने कहा कि कस्टडी परोल में भी राशिद इंजीनियर अपने पिता और परिवार से मिल सकते है. इसके अलावा राशिद इंजीनियर को किसी से मिलने की इजाजत नहीं है.
राशिद इंजीनियर के वकील ने कहा कि उनके पिता वेंटिलेटर पर है इसलिए जल्द अंतरिम जमानत दी जानी चाहिए. राशिद के वकील ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक है चुनाव के समय उन्हें अंतरिम जमानत मिल जाती है. लेकिन पिता की हालत बहुत ही खराब है और NIA अब विरोध कर रहा है.
इंजीनियर रशीद ने लोकसभा चुनाव 2024 में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को करीब एक लाख मतों से हराकर जीत हासिल की थी.राशिद इंजीनियर को 2016 में एनआईए ने गिरफ्तार किया था.



