ChhattisgarhHindi news

रायपुर–महासमुंद रोड पर दर्दनाक हादसा: रेत भरे हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत

रायपुर–महासमुंद रोड पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button