Hindi newsNational

बिजनौर और सहारनपुर दौरे पर रहेंगे CM योगी, कई परियोजना का लोकार्पण कर किसानों को वितरित करेंगे कृषि भूमि के पट्टे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 जून यानी आज सोमवार को सहारनपुर और बिजनौर जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे कई परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सीएम योगी इस दौरान बिजनौर में किसानों को कृषि भूमि के पट्टे वितरित करेंगे. वहीं सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1.25 बजे बिजनौर जिले के ग्राम पंचायत आलमपुर गांवड़ी में बने हेलीपैड पर उतरेंगे. उसके बाद सीएम दोपहर डेढ़ बजे कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. इस दौरान सीएम क्षेत्र के 10 किसानों को कृषि भूमि के पट्टों का अधिकार पत्र और खतौनी का वितरण करेंगे. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभाविंत करेंगे.

बिजनौर के बाद सीएम योगी सहारनपुर पहुंचेंगे. जहां, दोपहर 3:35 बजे हेलीकॉप्टर से मां शाकम्भरी देवी मंदिर पहुंचेंगे. उसके बाद 3:35 से 4:05 बजे तक धाम में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

प्रशासन अलर्ट

इसके बाद सीएम योगी 4:35 बजे शाकम्भरी देवी से रवाना होंगे, 4:50 बजे सरसावा एयरपोर्ट और 4:55 बजे राजकीय विमान से लखनऊ प्रस्थान करेंगे. फिर शाम 5:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचेंगे. दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.

Related Articles

Back to top button