ChhattisgarhHindi news

पीसीसी हलचल: राहुल गांधी से मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमितेश शुक्ल, संगठन के अहम विषयों पर हुई चर्चा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी से मुलाकात की है. दिल्ली में कल देर शाम हुई इस मुलाकात ने छत्तीसगढ़ की राजनीतिक फिजा को गर्म कर दिया है.

पूर्व मंत्री शुक्ल ने राहुल गाँधी ऐसे समय में मुलाकात की है, जब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में उठापठक की सियासी हलचल खूब है। चर्चा ये भी है कि पीसीसी में जल्द ही कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति हो सकती है। इन सबके बीच अमितेश शुक्ल ने राहुल गांधी से मुलाकात कर कई तरह की सियासी चर्चाओं को बल दे दिया है.

एक चर्चा अमितेश शुक्ल की उस इच्छा की भी, जिसमें वे कार्यकारी अध्यक्ष बनने की जाहिर कर चुके हैं. लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में अमितेश शुक्ल ने कहा कि गांधी परिवार से शुक्ल परिवार का बहुत पुराना रिश्ता है. हमारा पारिवारिक सम्बंध है. लंबे समय मुलाकात नहीं हो पाई थी. इसलिए मिलने चला गया था.

कोई विशेष विषयों पर नहीं लेकिन राज्य के विभिन्न विषयों चर्चा हुई है. संगठन के मुद्दों पर भी बात हुई है. मेरे पास जो जानकारी थी उसे मैंने साझा किया है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर हाईकमान की ओर से कोई जिम्मेदारी दी जाती है तो उसके वे तैयार हैं.

Related Articles

Back to top button