NationalHindi news

ललित मोदी का बड़ा बयान: ‘भगोड़ा’ टैग पर फूटा पूर्व IPL कमिश्नर का गुस्सा; भारतीय कानून और सरकार को लेकर कही ये बात।

IPL मतलब इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने खुद पर लगे भगोड़ा शब्द को लेकर तिलमिलाए हुए है. ललित मोदी ने आगे कहा कि मैं भगोड़ा नहीं हूं, और ना ही मैं किसी से भाग रहा हूं. बस मैं पूरी दुनिया में घूमकर आनंद ले रहा हूं. अगर मैं भगोड़ा होता या फिर भारत सरकार से भाग रहा होता तो आप मुझे कहीं न कहीं पकड़ ही लेते क्योंकि हम सब जानते है कि भारत सरकार के हाथ बहुत लंबे है. भारत लौटने के बारे में बोलते हुए ललित मोदी ने कहा है कि अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं.

Former IPL chairman Lalit Modi said I am not a fugitive the Indian  government has very long arm | मैं बुरा हूं तो मुकदमा चलाओ...भगोड़ा कहने पर  तिलमिलाए ललित मोदी, बोले- भारत

पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी है. मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के केस में फंसने के बाद ललित मोदी देश छोड़कर भाग गए.

ललित मोदी ने अपने ऊपर लगे ‘भगोड़ा’ होने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए आगे कहा है कि भारत देश में कभी सुनवाई होती ही नहीं है. न्याय समय पर मिलता ही नहीं है और न्याय को मिलते मिलते इतना समय बीत जाता है कि देर से मिलने वाला न्याय भी एक तरह की सजा जैसा लगने लगता है. अगर मैं भाग रहा होता तो भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी है. मुझे कहीं न कहीं पकड़ ही लेते. मेरे खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है और किसी को लगता है कि मैं भगोड़ा हूं तो जाओ और और मुझ पर मुकदमा चलाओ.

समाचार एजेंसी ANI के साथ एक खास इंटरव्यू के दौरान, ललित मोदी ने उन दावों को भी बेबुनियाद करार दिया कि वह भाग रहे हैं.

ललित मोदी पर साल 2010 में देश छोड़ने के बाद से नीलामी में धांधली, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. इसपर भी उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ अब तक कोई भी आपराधिक आरोप साबित नहीं हो सका है.

Related Articles

Back to top button