Hindi newsNational

Vande Bharat Sleeper Train: भारत की सबसे एडवांस स्लीपर ट्रेन तैयार! वंदे भारत के 180 किमी/घंटा की रफ्तार देख आप भी रह जाएंगे दंग,

Indian railway ने बुधवार को स्वदेशी रूप से विकसित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। यह उपलब्धि भारत को आधुनिक और आत्मनिर्भर रेल तकनीक की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफल (Vande Bharat high speed trial)

Vande Bharat Sleeper Train:  यह हाई-स्पीड ट्रायल कोटा–नागदा रेल सेक्शन पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में किया गया, जहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार हासिल की। रेल मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन ने सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके बाद परीक्षण को पूरी तरह सफल घोषित किया गया। तेज रफ्तार के दौरान ट्रेन की स्थिरता, कंपन, ब्रेकिंग सिस्टम, आपातकालीन ब्रेक और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधाओं की गहन जांच की गई। परीक्षण में यह पाया गया कि ट्रेन उच्च गति पर भी पूरी तरह संतुलित और सुरक्षित बनी रही।

180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन (Vande Bharat 180 kmph)

Vande Bharat Sleeper Train:  केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी ने इस परीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में ट्रेन को 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हुए दिखाया गया। साथ ही पानी से भरे गिलास का परीक्षण भी दिखाया गया, जिसमें तेज गति के बावजूद पानी नहीं गिरा, जिससे ट्रेन की उन्नत सस्पेंशन प्रणाली और आरामदायक यात्रा की गुणवत्ता स्पष्ट हुई। 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी की यात्राओं के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ट्रेन में आरामदायक स्लीपर बर्थ, ऑटोमैटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, आधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली और ऊर्जा बचाने वाली तकनीक शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button