Hindi newsChhattisgarh

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश का आखिरी मौका: कल तक करें आवेदन

रायपुर : प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब बेहद नजदीक है। विद्यार्थी 17 अप्रैल 2026 (रात 12 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को 9वीं से 12वीं तक गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट और एनडीए में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण.

बता दें कि विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन 24 मार्च, 2026 से शुरू हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) तक कर सकते हैं। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कक्ष क्रमांक-40, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में से प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button