बंगाल: सत्ता परिवर्तन की दिखी तस्वीर, पूर्व मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग नहीं करेंगे; नए CM के लिए लगेगी दूसरी सीट
पश्चिम बंगाल विधानसभा के गलियारे शनिवार को एक ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक बदलाव के गवाह बने। विधानसभा के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थित मुख्यमंत्री के प्रतिष्ठित चैंबर में अब पुरानी सरकार का कोई नामोनिशान बाकी नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में शनिवार को सत्ता परिवर्तन की तस्वीर दिखी। मुख्यमंत्री के चैंबर से ममता बनर्जी की वो कुर्सी हटा दी गई जिस पर वे एक दशक से बैठ रही थीं।पश्चिम बंगाल विधानसभा के गलियारे शनिवार को एक ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक बदलाव के गवाह बने। विधानसभा के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थित मुख्यमंत्री के प्रतिष्ठित चैंबर में अब पुरानी सरकार का कोई नामोनिशान बाकी नहीं रहा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में शनिवार को सत्ता परिवर्तन की तस्वीर दिखी। मुख्यमंत्री के चैंबर से ममता बनर्जी की वो कुर्सी हटा दी गई जिस पर वे एक दशक से बैठ रही थीं।

पश्चिम बंगाल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित फर्नीचर और आधिकारिक चिह्नों को हटा दिया गया है. नए प्रशासन के लिए आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से राज्य विधानसभा में इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष के कमरे में स्थानांतरित कर दिया गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता शुभेंदु अधिकारी पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री की कुर्सी का उपयोग नहीं करेंगे और मुख्यमंत्री कक्ष में उनके लिए एक अलग कुर्सी की व्यवस्था की गई है.
शनिवार को दिन में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत शुक्रवार रात को लकड़ी की कुर्सी को स्थानांतरित किया गया.
सबसे बड़ा बदलाव सीएम चैंबर की उस कुर्सी में हुआ, जिस पर पिछले 13 सालों से ममता बनर्जी बैठती आ रही थीं। शनिवार सुबह उस कुर्सी को चैंबर से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह वह कुर्सी लाई गई, जिसका उपयोग सुवेंदु अधिकारी 17वीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर करते थे। विधानसभा के एक अधिकारी ने टिप्पणी की, ‘कुर्सी सिर्फ फर्नीचर नहीं, बल्कि सत्ता का प्रतीक होती है। हर नेता की अपनी पसंद और कंफर्ट होता है।’
अधिकारियों ने बताया कि जिस कमरे में अब ममता बनर्जी की कुर्सी रखी गई है, उसका उपयोग विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा किए जाने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी के कमरे के बाहर लगी आधिकारिक नामपट्टिका (नेम प्लेट) को भी प्रक्रिया के तहत हटा दिया गया है.


