SportsHindi news

IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में रचा इतिहास, घातक गेंदबाजी के दम पर की मलिंगा-बुमराह के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी

IPL 2026: आईपीएल के मौजुदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने अब तक 11 मैचों में 21 विकेट अपने नाम कर लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में शीर्ष पर बने हुए हैं। बीते रविवार मुंबई के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

 

 

मुंबई के खिलाफ घातक गेंदबाजी, 4 विकेट लेकर चमके

आईपीएल के 19वें सीजन का 54वां मुकाबला RCB और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और मुंबई को 166 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई।

मलिंगा और बुमराह की बराबरी

इस प्रदर्शन के साथ ही भुवनेश्वर कुमार ने एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह आईपीएल इतिहास में चौथी बार एक सीजन में 20 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह की बराबरी कर ली है।

अब इस सूची में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं, जिन्होंने 5 बार एक सीजन में 20+ विकेट लेने का कारनामा किया है।

आईपीएल में 20+ विकेट लेने वाले गेंदबाज (एक सीजन में)

  • युजवेंद्र चहल – 5 बार
  • भुवनेश्वर कुमार – 4 बार
  • जसप्रीत बुमराह – 4 बार
  • लसिथ मलिंगा – 4 बार

पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

भुवनेश्वर कुमार इस सीजन पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। उन्होंने 15.28 की औसत और 7.46 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 19 विकेट लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार का यह प्रदर्शन RCB के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बेहद अहम साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button