NationalHindi news

महाराष्ट्र ATS का बड़ा प्रहार: पाक आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को मुंबई सहित राज्य भर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में आए कम से कम 53 लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भट्टी विदेश से अपने गिरोह का संचालन करता था। वह कथित तौर पर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भारत में युवाओं को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की ओर प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।

ATS ने पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर-आतंकी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. सोशल मीडिया, गेमिंग ऐप्स के जरिए युवाओं की भर्ती का खुलासा हुआ.

महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने बुधवार (13 मई) को राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े कथित फ्रीलांस मॉड्यूल पर शिकंजा कसा. एटीएस की टीमों ने एक साथ 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है.

मुंबई के सांताक्रूज, अंधेरी, घाटकोपर और मलाड समेत कई इलाकों में छापे मारे गए. वहीं ठाणे, कल्याण, नालासोपारा और मीरा रोड जैसे इलाकों में भी ATS की टीमें सक्रिय रहीं. इसके अलावा पुणे, नागपुर, नाशिक, मालेगांव और छत्रपति संभाजीनगर में भी संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली गई.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क युवाओं को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहा था. इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए युवाओं से संपर्क किया जाता था और उन्हें गैंगस्टर लाइफ का लालच दिया जाता था.

जांच में यह भी सामने आया है कि ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर युवाओं तक पहुंच बनाई जा रही थी. अधिकारियों का कहना है कि इस तरीके से युवाओं को धीरे-धीरे कट्टरपंथ और अपराध की तरफ धकेला जा रहा था. एजेंसियों को शक है कि कई युवाओं को आगे चलकर ऑपरेटिव के तौर पर इस्तेमाल करने की तैयारी थी.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार एटीएस के पास कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विशिष्ट जानकारी थी, जो कथित तौर पर भट्टी और उसके गिरोह के संपर्क में थे। राज्य भर में ऐसे 53 व्यक्तियों की पहचान की गई है और उनके ठिकानों का पता लगाने के बाद पूछताछ की जा रही है। एटीएस ने कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग का नाम हाल ही में सामने आए गाजियाबाद के CCTV जासूसी मामले में भी आया था. जांच में पता चला था कि दिल्ली कैंट और संवेदनशील रेलवे कॉरिडोर के पास सोलर-पावर्ड कैमरे लगाए गए थे. इन कैमरों का लाइव एक्सेस पाकिस्तान और दुबई में मौजूद हैंडलर्स को दिया जा रहा था.

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क “फ्रीलांस मॉड्यूल” की तरह काम करता था. यानी अलग-अलग सेल एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते थे, ताकि पकड़े जाने पर पूरा नेटवर्क सामने न आ सके.

लाहौर का रहने वाला शाहजाद भट्टी कथित तौर पर ISI का करीबी माना जाता है. जांच एजेंसियों का दावा है कि वह दुबई में बैठकर भारत में हथियार तस्करी, टारगेट किलिंग और जबरन वसूली जैसे अपराधों को ऑपरेट कर रहा था. फिलहाल महाराष्ट्र ATS इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और उससे जुड़े हर लिंक को खत्म करने की कोशिश में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button